Tricks and Tips

मी कमलेश तुकारामजी सोनकुसळे ( विषय शिक्षक ) जि. प. उच्च प्राथमिक शाळा, वाघोडा (खुंटाम्बा) पं. स. काटोल, जि. प. नागपूर आपले सहर्ष स्वागत करतो. 7588691372....

लेक वाचवा-save girl child-बेटी बचाओ


क्रांतीसुर्य - बिरसा मुंडा

 क्रांतीसुर्य - बिरसा मुंडा

• आदिवासी जननायक,
• क्रांतिसुर्य बिरसा मुंडा
जन्म - १५ नोव्हेंबर,१८७५
यांच्या ११७ व्या जयंतीनिमित्त
विनम्र अभिवादन.
________

•जन्म _____
भारतीय स्‍वातंत्र्यलढयात आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा यांचा जन्म १५ नोव्‍हेंबर, १८७५ रोजी रांची जवळील लिहतू खेडेगावात सुगमा मुंडा आणि करमी हातू या दाम्‍पत्‍याच्‍या पोटी झाला.

याच बालकाने पुढे गरीब गरजू व पिडीत आदिवासींसाठी लढवय्या न्‍याय हक्‍कासाठी मोठा लढा उभारुन जे महान कार्य केले त्‍याला तोड नाही.
त्‍यामुळेच बिरसा मुंडा यांना आदिवासी जननायक, धरती आबा हा कीताब जनतेनेच बहाल केला.   

त्‍यांचे वडील शेतमजूर होते. घरच्‍या गरीबीमुळे त्‍यांना इंग्रजी माध्‍यमाच्‍या चाईबासा इंग्लिश मिशनरी स्‍कूलमध्‍ये शिक्षणाची संधी मिळाली. इंग्रजी शिक्षणामुळे त्‍यांच्‍यावर आधुनिक विचारांचा प्रभाव पडला. परंतु त्‍यांना भारतीय संस्‍कृतीचा मनस्‍वी अभिमान होता व तो त्‍यांनी निरंतर जपला. नैतिक आचरणाची शुद्धता, प्रकृतीपूजन व निसर्गवादाचा त्‍यांनी पुरस्‍कार केला.
ब्रिटिशांनी १८७८-७९ मध्ये प्रथमच वनाबद्दलचा कायदा केला व जंगल सरकारच्या मालकीचे झाले. ब्रिटिशांच्‍या राजवटीमध्‍ये आदिवासींच्‍या वनसंपत्तीवर असलेल्‍या अधिकारावर बाधा येण्‍यास सुरुवात झाली. आदिवासींना यामुळे बेघर व्हावे लागले. आदिवासींनी उदरनिर्वाहासाठी काही फळे, कंदमूळे, अथवा जनावरांसाठी चारा अथवा लाकुड्फाटे तोडल्यास त्यांना शिक्षा होऊ लागली आणि त्यानंतर आदिवासीयांच्या अस्तित्वाचाच प्रश्न निर्माण झाला. हे रोखण्‍याकरीता आदिवासींनी न्‍यायालयात याचिका दाखल केली व आदिवासींचे वनाधिकार पुनर्स्‍थापित करण्‍याची मागणी केली. परंतु सरकारने ती फेटाळल्‍यामुळे आदिवासी समाजात प्रचंड रोष व असंतोष निर्माण झाला.

सन १८९४ मध्‍ये बिहार राज्‍यात भीषण दुष्‍काळ पडला होता. या दुष्‍काळामध्‍ये उपासमारी व महामारीने अनेक लोक मृत पावले. त्‍यावेळी त्‍यांनी गरीब आदिवासी समाजाची निःस्‍वार्थी अंतःकरणाने सेवा केली. वनऔषधी, झाडपाला, यांद्वारे समाजबांधवांची सेवासुश्रूषा केल्यामुळे समाजबांधव त्यांना भगवान बिरसा म्हणूनही ओळखू लागले.
ब्रिटीश सरकारने आकारलेला अवाजवी शेतसारा माफ करुन दुष्‍काळावर मात करण्‍याकरिता त्‍यांनी जनआंदोलन केले. हे आंदोलन जहागीरदार व जमीनदार यांच्‍या शोषणाविरुद्ध होते. त्‍यामुळे सामाजिक संतुलन बिघडून अशांतता निर्माण होत असल्‍यामुळे ब्रिटिशांनी जहागिरदार व जमीनदारांच्‍या (ब्राह्मण बनियां) माध्‍यमातून बिरसा मुंडा यांना रोखण्‍याचा प्रयत्‍न केला. १८९५ मध्‍ये बिरसा मुंडा यांना दोन वर्षाचा करावास झाला त्‍यांना हजारीबाग तुरुंगात पाठविले. त्‍यामुळे सरकारविरुद्ध असंतोष वाढत गेला व ब्रि‍टिश सत्ता उखडून टाकण्‍याचा संकल्‍प त्‍यांनी केला. दोन वर्षाचा सश्रम कारावास उपभोगून परत आल्‍यानंतर आदिवासींच्‍या सामाजिक व आर्थिक प्रगतीसाठी राजकीय स्‍वातंत्र्याची आवश्यकता त्‍यांनी ओळखली. त्‍यासाठी संपूर्ण आदिवासी समाजाला संघटित करण्‍यासाठी प्रयत्‍न करुन त्‍यांनी ब्रिटिश सरकारविरुद्ध सशस्त्र स्‍वातंत्र्यलढा पुकारला. ज्याला उलगुलान संबोधले गेले/जाते.
प्रचंडरित्या हयास आणलेल्या इंग्रजांसमोर तीर-कमान यांची शक्ती कमी पडू लागली, संपूर्ण रांची गाव ताब्यात घेवून ३ फेब्रुवारी,१९०० रोजी बिरसा यांना विविध ४८२ गंभीर गुन्हे व प्रकरणांमध्ये आरोपी ठरविण्यात आले.

•मृत्यु ____
त्यांना तुरुंगात रक्ताच्या उलट्या झाल्या,
बिरसा मुंडा यांचा मृत्यू ९ जून, १९०० रोजी रांची येथे केंद्रीय तुरुंगात झाला, ते निसर्गात विलीन झाले, मृत्यु लक्षण कॉलरा नसतानाही तसे घोषित केले.
त्यानंतर रांची येथे डीस्टीलरी पुलाजवळ दफन करण्यात आले.
परंतु काही लेखक आणि काही जाणकार यांचे असे म्हणणे आहे की, त्यांचा मृत्यू नैसर्गिक नाही झाला तर काही म्हणतात त्यांना इथे पुरले गेलेच नाही. काहींचे म्हणणे आहे की, बिरसा मुंडा यांचे मरण हे गुपीत ठेवण्यात आले, तसेच अटकेनंतर जेलमधून पुन्हा निसटले तर पुन्हा आटोक्यात न येणारे प्रभावी उलगुलान पेटून इंग्रजसत्तेसाठी डोईजड होऊ शकते तसेच इंग्रजांकडे बिरसांच्या मृत्युसाठी विशिष्ट असे कारण/कलम नसल्यामुळे बिरसांच्या जेवणातच विष कालवून त्यांचा मृत्यू जेलमध्ये घडवून आणला असेही सांगितले जाते.

                वीर बिरसा मुंडा जिंदाबाद|
                     उलगुलान जिंदाबाद|
                           जय मूलनिवासी

________


जन्म: 15 नवंबर 1875 
शहीद:9 जून 1900
माता: सुगना मुंडा
पिता: करमी हातू मुंडा
_गाँव_ : मेंराँची का उलीहातू गाँव
_जन्मस्थल_ : खूँटी झारखंड
_मृत्युस्थल_ : राँची झारखंड
_आन्दोलन_ : भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम

_उनकी उपाधी_ : १.क्रांतीसुर्य
                       २.धरतीआबा 
                       ३.भगवान

_उनकी स्मृति_ :  १.बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार राँची
                      २.बिरसा मुंडा हवाई-अड्डा राँची

_उनका विद्रोह_ : १.संथाल विद्रोह
                      २.कोल विद्रोह
                      ३.गोंड विद्रोह
                      ४.खासी विद्रोह
                      ५.मानगढ का विद्रोह

_*⚫आदिवासी जननायक*_

_बिरसा मुंडा 19वीं सदी के एक प्रमुख आदिवासी जननायक थे। उनके नेतृत्‍व में मुंडा आदिवासियों ने 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में मुंडाओं के महान आन्दोलन उलगुलान को अंजाम दिया। बिरसा को मुंडा समाज के लोग भगवान के रूप में पूजते हैं।_

_*⚫आरंभिक जीवन*_

_सुगना मुंडा और करमी हातू के पुत्र बिरसा मुंडा का जन्म १५ नवम्बर १८७५ को झारखंड प्रदेश मेंराँची के उलीहातू गाँव में हुआ था। साल्गा गाँव में प्रारम्भिक पढाई के बाद वे चाईबासा इंग्लिश मिडिल स्कूल में पढने आये। इनका मन हमेशा अपने समाज की ब्रिटिश शासकों द्वारा की गयी बुरी दशा पर सोचता रहता था। उन्होंने मुंडा लोगों को अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिये अपना नेतृत्व प्रदान किया। कोलेज स्कुली वाद-विवाद में हमेशा प्रखरता के साथ आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन पर हक की वकालत करते थे. उन्हीं दिनों एक पादरी डॉ. नोट्रेट ने लोगों को लालच दिया कि अगर वह ईसाई बनें और उनके अनुदेशों का पालन करते रहें तो वे मुंडा सरदारों की छीनी हुई भूमि को वापस करा देंगे. लेकिन 1886-87 में मुंडा सरदारों ने जब भूमि वापसी का आंदोलन किया तो इस आंदोलन को न केवल दबा दिया गया बल्की ईसाई मिशनरियों द्वारा इसकी भर्त्सना की गई जिससे बिरसा मुंडा को गहरा आघात लगा. उनकी बगावत को देखते हुए उन्हें विद्यालय से निकाल दिया गया. फलत: 1890 में बिरसा तथा उसके पिता चाईबासा से वापस आ गए. 1886 से 1890 तक बिरसा का चाईबासा मिशन के साथ रहना उनके व्यक्तित्व का निर्माण काल था. यही वह दौर था जिसने बिरसा मुंडा के अंदर बदले और स्वाभिमान की ज्वाला पैदा कर दी. बिरसा मुंडा पर संथाल विद्रोह, चुआर आंदोलन, कोल विद्रोह का भी व्यापक प्रभाव पड़ा. अपनी जाति की दुर्दशा, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक अस्मिता को खतरे में देख उनके मन में क्रांति की भावना जाग उठी. उन्होंने मन ही मन यह संकल्प लिया कि मुंडाओं का शासन वापस लाएंगे तथा अपने लोगों में जागृति पैदा करेंगे. १८९४ में मानसून के छोटानागपुर में असफल होने के कारण भयंकर अकाल और महामारी फैली हुई थी। बिरसा ने पूरे मनोयोग से अपने लोगों की सेवा की।_

_*⚫बिरसाइत धर्म की स्थापना*_

_गांधी से पहले गांधी की अवधारणा के तत्व के उभार के पीछे भी बिरसा का समाज एवं पड़ोस के सूक्ष्म अवलोकन एवं उसे नयी अंतर्दृष्टि देने का तत्व ही था। तभी तो उन्होंने गांधी के समान समस्याओं को देखा-सुना, फिर चिंतन-मनन किया। उनका मुंडा समाज को पुनर्गठित करने का प्रयास अंग्रेजी हुकूमत के लिए विकराल चुनौती बना। उन्होंने नए बिरसाइत धर्म की स्थापना की तथा लोगों को नई सोच दी, जिसका आधार सात्विकता, आध्यात्मिकता, परस्पर सहयोग, एकता व बंधुता था। उन्होंने 'गोरो वापस जाओ' का नारा दिया एवं परंपरागत लोकतंत्र की स्थापना पर बल दिया, ताकि शोषणमुक्त 'आदिम साम्यवाद' की स्थापना हो सके। उन्होंने कहा था- 'महारानी राज' जाएगा एवं 'अबुआ राज' आएगा. बिरसा के द्वारा स्थापित बिरसाइत पंथ आज भी कायम है। खूंटी जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर जंगल के बीच बिरसाइतों का गांव है अनिगड़ा। कभी इस गांव में बिरसाइतों की काफी संख्या थी। अब ये नाममात्र के रह गए हैं। ये अपनी गरीबी से अधिक सरकारी उपेक्षा से दुखी हैं। ज्ञातव्य है कि यदि अंग्रेजों ने शोषण किया तो आजाद भारत की सरकार ने भी इनके साथ कम धोखा नहीं किया है। आजादी के बाद भी मुंडाओं को लगान-सूद से मुक्ति नहीं मिली तथा जल, जंगल, जमीन पर अधिकार नहीं मिला। 'अबुआ दिशुम' का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है।_

_*⚫मुंडा विद्रोह का नेतृत्‍व*_

_1 अक्टूबर 1894 को नौजवान नेता के रूप में सभी मुंडाओं को एकत्र कर इन्होंने अंग्रेजो से लगान माफी के लिये आन्दोलन किया। 1895 में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गयी। लेकिन बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी और अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया। उन्हें उस इलाके के लोग "धरती बाबा" के नाम से पुकारा और पूजा जाता था। उनके प्रभाव की वृद्धि के बाद पूरे इलाके के मुंडाओं में संगठित होने की चेतना जागी।_

_*⚫विद्रोह में भागीदारी*_

_बिरसा मुण्डा का राँची स्थित स्टेच्यू 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेज सिपाहियों के बीच युद्ध होते रहे और बिरसा और उसके चाहने वाले लोगों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। अगस्त 1897 में बिरसा और उसके चार सौ सिपाहियों ने तीर कमानों से लैस होकर खूँटी थाने पर धावा बोला। 1898 में तांगा नदी के किनारे मुंडाओं की भिड़ंत अंग्रेज सेनाओं से हुई जिसमें पहले तो अंग्रेजी सेना हार गयी लेकिन बाद में इसके बदले उस इलाके के बहुत से आदिवासी नेताओं की गिरफ़्तारियाँ हुईं।_

_*⚫संथाल विद्रोह*_

_राम दयाल मुंडा के अनुसार ब्रिटिश शासन को रेलवे के लिए संथाल क्षेत्र चाहिए था। इसके अलावा उन्हें राजस्व का भी लोभ था। जंगलों को साफ कर खेत बनाने पर जोर दिया जा रहा था। ऐसा करने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा था। आदिवासियों के लिए पहाड़ी क्षेत्र में जो भी भूमि थी, फल फूल थे, वे उसी के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। राम दयाल मुंडा का मानना है कि मैदानी भारत एक तरह से समर्पण करता गया वहीं पहाड़ों में विरोध होता रहा। अंग्रेज आमने सामने की लड़ाई में भले ही शक्तिशाली थे मगर गुरिल्ला युद्ध के लिए वे तैयार नहीं थे और न ही उनकी सेना में ऐसे युद्ध के लिए कोई इकाई थी। बहरहाल वे किसी प्रकार आंदोलन को कुचलने में सफल रहे। वर्ष १८५५ में बंगाल के मुर्शिदाबाद तथा बिहार के भागलपुर जिलों में स्थानीय जमीनदार, महाजन और अंग्रेज कर्मचारियों के अन्याय अत्याचार के शिकार संथाली जनता ने एकबद्ध होकर उनके विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूँक दिया था। इसे संथाल विद्रोह या संथाल हुल कहते हैं। संताली भाषा में 'हूल' शब्द का शाब्दिक अर्थ है 'विद्रोह'। यह उनके विरुद्ध प्रथम सशस्त्र जनसंग्राम था। सिधु, कानु और चाँद इस आन्दोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेता थे। १८५२ में लॉर्ड कार्नवालिस द्वारा आरम्भ किए गए स्थाई बन्दोबस्त के कारण जनता के ऊपर बढ़े हुए अत्याचार इस विद्रोह का एक प्रमुख कारण था।_

_*⚫ईसाई मिशनरियोंके धर्मान्तरणका विरोध*_

_बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है. उन्होंने वनवासियों और आदिवासियों को एकजुट कर उन्हें अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार किया. इसके अतिरिक्त उन्होंने भारतीय आदिवासी संस्कृति की रक्षा करने के लिए धर्मान्तरण करने वाले ईसाई मिशनरियों का विरोध किया. ईसाई धर्म स्वीकार करने वाले आदिवसियोको उन्होंने अपनी सभ्यता एवं संस्कृति की जानकारी दी और अंग्रेजों के षडयन्त्र के प्रति सचेत किया._

_*⚫अंग्रेजों द्वारा गिरफ़्तारी*_ 

_जनवरी 1900 डोमबाड़ी पहाड़ी पर एक और संघर्ष हुआ था जिसमें बहुत से औरतें और बच्चे मारे गये थे। उस जगह बिरसा अपनी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 3 फरवरी 1900 को सेंतरा के पश्चिम जंगल में बने शिविर से बिरसा को गिरफ्तार कर उन्हें तत्काल रांची कारागार में बंद कर दिया गया। बिरसा के साथ अन्य 482 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ 15 आरोप दर्ज किए गए। शेष अन्य गिरफ्तार लोगों में सिर्फ 98 के खिलाफ आरोप सिध्द हो पाया। बिरसा के विश्वासी गया मुंडा और उनके पुत्र सानरे मुंडा को फांसी दी गई। गया मुंडा की पत्नी मांकी को  दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दी गई।_

_*⚫अन्तिम साँस*_

_मुकदमे की सुनवाई के शुरुआती दौर में उन्होंने जेल में भोजन करने के प्रति अनिच्छा जाहिर की। अदालत में तबियत खराब होने की वजह से जेल वापस भेज दिया गया। 1 जून को जेल अस्पताल के चिकित्सक ने सूचना दी कि बिरसा को हैजा हो गया है और उनके जीवित रहने की संभावना नहीं है। 9 जून 1900 की सुबह सूचना दी गई कि बिरसा नहीं रहे यही उनकी अंतिम सांस रही। इस तरह एक क्रातिकारी जीवन का अंत हो गया। बिरसा के संघर्ष के परिणामस्वरूप छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 बना। जल, जंगल और जमीन पर पारंपरिक अधिकार की रक्षा के लिए शुरु हुए आंदोलन एक के बाद एक श्रृंखला में गतिमान रहे तथा इसकी परिणति अलग झारखंड राय के रूप में हुई। आजादी के बाद औद्योगिकीकरण के दौर ने उस सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया जिसकी स्थापना के लिए बिरसा का उलगुलान था। आज भी बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुण्डा को भगवान की तरह पूजा जाता है. अपने पच्चीस साल के छोटे जीवन में ही उन्होंने जो क्रांति पैदा की वह अतुलनीय है. बिरसा मुंडा धर्मान्तरण, शोषण और अन्याय के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति का संचालन करने वाले महान सेनानायक थे._

_*⚫बिरसा मुण्डा की समाधी*_

_बिरसा मुण्डा की समाधि राँची में कोकर के निकट डिस्टिलरी पुल के पास स्थित है। वहीं उनका स्टेच्यू भी लगा है। उनकी स्मृति में रांची में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार तथा बिरसा मुंडा हवाई-अड्डा भी है। राम दयाल मुंडा के अनुसार बिरसा के देहांत के बाद काफी असर हुआ और रैयतों के हित में कानून बनने की प्रक्रिया शुरू हुई। बाद में छोटानागपुर टेनेंसी कानून बना। झारखंड में काफी बड़ी संख्या में लोगों का बिरसा के साथ भावनात्मक लगाव है और उनके जन्मदिवस 15 नवंबर के मौके पर झारखंड राज्य का गठन हुआ। उनके अनुसार बिरसा ने जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष किया, उसकी प्रासंगिकता अब भी बरकरार है।_

_*⚫अधुरा सपना - अबुआ: दिशोम*_

  ''अबुआ: दिशोम रे अबुआ: राज"
(अर्थात हमारे देश में हमारा शासन) 

_का नारा देकर भारत वर्ष के छोटा नागपुर क्षेत्र के आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की हुकुमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके, सर नहीं झुकाया बल्कि जल, जंगल और जमीन के हक के लिए अंग्रेजी के खिलाफ 'उलगुलान' अर्थात क्रांति का आह्वान किया।
यही हमारा निसर्ग दैवत!

   संकलित
Tricks and Tips Tricks and Tips